ओबामा : `विक्टरी' व्याख्यान ( Victory Speech )
Wednesday, November 5, 2008 Labels: विचार, विशेष, समाचार 0 commentsअमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव का निर्णय सम्पन्न हुआ। ओबामा बहुमत से भावी राष्ट्रपति के रूप में चयनित हुए ।
अमेरिका में लोकतंत्र की पुष्टि ऐसी ऐतिहासिक विजय ने की है ।
इस ऐतिहासिक घटना से भारत के लिए अवश्य उत्तरोत्तर अपने क्षेत्रीय ( चीन, पाकिस्तान, बांग्लादेश ) सरोकारों में अधिक बेहतर स्थितियों की संभावना व आशा की जानी चाहिए ; विशेषतः उन टिप्पणियों के साथ रख कर देखने पर जिन्हें ओबामा ने गत ३ माह में भारत व पाकिस्तान के सम्बन्ध में अपनी राय व्यक्त करते हुए दिया है । श्वेत- अश्वेत वाले वर्ण भेद की मानसिकता की यह करारी पराजय की घड़ी है , जो वास्तव में अभिनंदनीय है।
इस विजय की घड़ी में ओबामा को भारतवासियों की ओर से शुभकामनाएँ .
इस अवसर पर ओबामा ने राष्ट्र व विश्व के नाम जो संबोधन दिया उसका लाईव वीडियो व लिखित वक्तव्य यहाँ देखा जा सकता है ।
View blog reactions



0 comments: to “ ओबामा : `विक्टरी' व्याख्यान ( Victory Speech ) ” so far...
Post a Comment
Create a link to this post (backlinks are followed!)