२००९ के जनवरी माह में " हिन्दुस्तानी एकेडेमी, १२-डी, कमला नेहरु मार्ग, इलाहाबाद - २११००१ ( उ.प्र.) भारत" द्वारा मेरी एक पुस्तक "समाजभाषा-विज्ञान : रंगशब्दावली : निराला काव्य" छप कर आई थी, जिसका विमोचन कार्यक्रम भी एकेडेमी सभागार में ही सम्पन्न हुआ था|
उस समय एकेडेमी के आयोजन- समारोह व पुस्तक के सम्बन्ध में आए २-३ लेखों के पश्चात् कई मित्रों ने और विस्तार से जानकारी देने को कहा।
दक्षिण भारत हिन्दी प्रचार सभा, हैदराबाद के विश्वविद्यालय विभाग (उच्च शिक्षा और शोध संस्थान) के अध्यक्ष/आचार्य प्रो. ऋषभदेव शर्मा जी द्वारा पुस्तक पर केन्द्रित एक आलेख केन्द्रीय हिन्दी निदेशालय की द्वैमासिक हिन्दी पत्रिका "भाषा" के मई-जून २०१० अंक में प्रकाशित हुआ है।
उस लेख का अविकल पाठ आप निम्नानुसार चित्रों पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं -










