सोमवार, 16 नवंबर 2009

गूगल के लिप्यंतरण (फ़ॉनेटिक ट्रांसलिट्रेशन) टूल में नई सुविधाएँ और विकल्प

गूगल के लिप्यंतरण (फ़ॉनेटिक ट्रांसलिट्रेशन) टूल में बहुत-सी नई सुविधाएँ और विकल्प

आज गूगल के ट्रांसलिट्रेशन टूल (फ़ॉनेटिक) में कई परिवर्तन किए गए हैं  जो सुविधाएँ ब्लोगर डैशबोर्ड पर बुलेट लिस्ट, नंबर लिस्ट, अलायनमेंट, एडिट एचटीएम्एल सोर्स, रिमूव फोर्मेटिंग, बोल्ड, अंडरलाइन, टेक्स्ट कलर, टेक्स्ट बैक ग्राऊंड कलर, लिंक जोड़ने, री-डू, अन-डू, इटैलिक्स  और पाठ के आकार आदि की थीं  वे सब तो जोड़ ही दी गयी हैं, इनके साथ साथ ही साथ  अब सम्बंधित भाषा का शब्दकोषबाएँ से दाहिने अथवा दाहिने से बाएँ की ओर लिखने का लिपि अनुसार विकल्प भी जोड़ दिया गया है | इतना ही नहीं यहाँ आप  वांछित लिपि में टाईप करके प्रिंट आऊट लेने की सुविधा को भी नया जुड़ा हुआ पाएँगे|  एक और महत्वपूर्ण परिवर्तन इसमें यह हुआ है कि स्वरुचि के फ़ॉन्ट्स का विकल्प भी उपलब्ध करवा दिया गया है|






 उपलब्ध फ़ॉन्ट्स हैं, यथा - 


  • नॉर्मल
  • नॉर्मल serif
  • अपराजिता,
  • एरियल यूनीकोड MS
  • मंगल



जिन भाषा लिपियों का इनमें समावेश है, वे हैं -
  1. हिन्दी
  2. अरबी          (أربيك)
  3. बंगाली         (বাংলা )
  4. गुजराती       (ગુજરાતી)
  5. कन्नड़             (ಕನ್ನಡ)
  6. मलयालम     (മലയാളം)
  7. मराठी         (मराठी)
  8. नेपाली        (नेपाली)
  9. पर्शियन       (پرشین )
  10. पंजाबी        (ਪੰਜਾਬੀ)
  11. तमिल         (தமிழ்)
  12. तेलुगु          (త్ర్లుగు )
  13. उर्दू            (اردو )


उपर्युक्त जिस भी भाषा लिपि में आप लिखना चाहते हैं,  उसे ड्रॉप डाऊन मेनू में से चुन कर  आप सीधे रोमन ( अंगरेजी ) में टाईप करते रहें, तो आप को लिखी गयी सामग्री  स्वत: वांछित लिपि में परिवर्तित होकर साथ साथ मिलती रहेगी | आप रोमन में टाईप कर के केवल भारतीय भाषा- लिपियों में ही  नहीं अपितु पर्शियन और उर्दू तक लिख सकते हैं| अब भी यदि हम भारतीय भाषाओं की सामग्री की नेट पर अनुपस्थिति / कमी को पुरने में अपना योगदान नहीं देते है, तो फिर तो हम केवल बातों के शेर हैं| यों तो  लिप्यन्तरण की यह सुविधा अरसे से है और  नेट पर हिन्दी या भारतीय भाषाओं / लिपियों के प्रयोग में अड़चन अथवा बाधा की बात ही कहना एकदम निराधार तर्क है, परन्तु अब तो आप सीधे इतने सम्पादन संसाधन से  युक्त पाठ स्वतः तैयार कर सकते हैं| तो बाँटिए यह टूल सभी को, और लग जाइए हिन्दी में लिखने के अभियान में|

( सभी भाषाओं के नाम उनकी लिपि में मैंने इसी संसाधन की सहायता से लिखे हैं ) 

नीचे उसका स्नैप शाट देखें और इस लिंक को क्लिक कर यहाँ पहुंचें 









6 टिप्‍पणियां:

  1. वाह अब तो पुराने रोमनागरी में उपलब्ध सामग्री को मजे से देवनागरी में बदल सकते हैं और साथी ही फॉर्मेंटिंग भी। बाकी विभिन्न लिपयो में बदलाव तो हुआ ही।

    जय हो गूगल बाबा की, हिन्दी के नेट पर पाँव जमाने में गूगल बाबा का योगदान अभूतपूर्व है।

    जवाब देंहटाएं
  2. इतनी विस्तृत जानकारी के लिये साधुवाद। वास्तव में हिन्दी के सभी उपयोगी उपकरणों की समय-समय पर हिन्दी में समीक्षा प्रस्तुत की जानी चाहिये। यह सभी सजग हिन्दीप्रेमी चिट्ठाकारों का धर्म है। यदि कोई कमियाँ हों तो उसे सम्यक तरीके से रखना चाहिये ताकि अगले अवतरणों में उन्हें ठीक किया जा सके।

    जवाब देंहटाएं
  3. हम तो बाराह के साथ ही चल रहे हैं:) नई जानकारी के लिये आभार॥

    जवाब देंहटाएं
  4. उत्तर
    1. अक्षर ज्योतिष जी,
      गूगल ने फिलहाल यह सेवा स्थानान्तरित करके दूसरे रूप में ला दी है अतः उक्त लिंक पर आपको कुछ दिखाई नहीं दिया होगा।
      देवनागरी के अधुनातन संसाधन व गूगल की इस सेवा के नए लिंक आदि देखने के लिए यहाँ पढ़ें -
      https://www.facebook.com/notes/drkavita-vachaknavee/कंप्यूटर-पर-सीधे-देवनागरी-में-लिखने-की-सरल-विधि-और-टूल-by-dr-kavita-vachaknavee/10150507469285148

      हटाएं

आपकी प्रतिक्रियाएँ मेरे लिए महत्वपूर्ण हैं।
अग्रिम आभार जैसे शब्द कहकर भी आपकी सदाशयता का मूल्यांकन नहीं कर सकती।
आपकी इन प्रतिक्रियाओं की सार्थकता बनी रहे कृपया इसका ध्यान रखें।

Related Posts with Thumbnails

फ़ॉलोअर